Abhishek Singhvi

Video: 'तो सरकार लठ बजाएगी...', छात्र आंदोलन पर क्या बोले कांग्रेस नेता अभिषेक सिंघवी?

Prayagraj Students Protest: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में प्रदर्शनकारी छात्र अब भी डटे हुए हैं। यूपीपीएससी प्री एग्जाम एक दिन में करवाने की मांग यूपी सरकार मान चुकी है। अब दूसरी परीक्षा को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। पूरे मामले पर अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक सिंघवी की प्रतिक्रिया आई है।

Congress Leader Abhishek Singhvi: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के UPPSC प्री एग्जाम को एक दिन में करवाने के फैसले के बाद भी प्रयागराज में प्रदर्शन जारी है। 5 दिन से अभ्यर्थी लोक सेवा आयोग मुख्यालय के बाहर डटे हुए हैं। अभ्यर्थियों की डिमांड है कि RO/ARO परीक्षा भी एक साथ करवाई जाए। वहीं, सरकार इसको लेकर कमेटी गठित कर चुकी है। जो अपना निर्णय देगी। प्रदर्शन के बाद अब विपक्ष ने यूपी सरकार पर निशाना साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

पहले पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार और आयोग पर हमला बोला था। अब वरिष्ठ कांग्रेस नेता और सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने लिखा है कि अगर दंगा करोगे तो सरकार फूल बरसाएगी। अगर नौकरी या रोजगार की मांग करोगे तो सरकार लठ बजाएगी। इसके अलावा और भी बातें अभिषेक सिंघवी ने लिखी हैं। विस्तार से जानने के लिए देखते हैं ये रिपोर्ट…

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ