हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष ने अपने इस्तीफे में किए कौन से बड़े खुलासे? क्या पर्दे के पीछे BJP?

Arvinder Singh Lovely resign: अरविंदर सिंह लवली को अगस्त 2023 में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था। इस्तीफे के बाद लवली ने कहा कि मुझे प्रदेश में पार्टी के वरिष्ठ पदों पर नियुक्ति करने की अनुमति नहीं दी गई है।

विज्ञापन

Arvinder Singh Lovely resign: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच दिल्ली में कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। यहां अचानक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। दिल्ली की राजनीतिक में कद्दावर नेता और पूर्व सीएम शीला दीक्षित की सरकार में शिक्षा मंत्री रहे लवली की दिल्ली की राजनीति में बड़े नेताओं में गिनती होती है। बता दें लवली को अगस्त 2023 में दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया था।

क्या बीजेपी में जाएंगे लवली?

लवली ने कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपने इस्तीफे को लेकर पत्र लिखा। लवली ने अपने पत्र में कहा कि मेरे अध्यक्ष होने के बावजूद मुझे दिल्ली में किसी बड़े पद पर नियुक्ति का अधिकार नहीं है। चुनावों के बीच इस ‘इस्तीफा लेटर’ के बाद लवली की बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हो गईं हैं। बता दें वह इससे पहले भी कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। लेकिन कुछ समय रहने के बाद वह कांग्रेस में वापस आ गए थे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola