हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

25 छक्के-39 चौके, 4 मैचों में 401 रन… प्रभसिमरन सिंह ने बल्ले से मचाया तहलका, खटखटाया टीम इंडिया का दरवाजा

Prabhsimran Singh: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में जालंधर वारियर्स की ओर से खेल रहे प्रभसिमरन सिंह का बल्ला लगातार आग उगल रहा है. प्रभसिमरन लीग में अब तक खेले सिर्फ चार मैचों में 401 रन ठोक चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल हैं.

विज्ञापन
Prabhsimran Singh (PIC Credit- X)

Prabhsimran Singh: भारतीय स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह का बल्ला इन दिनों जमकर बोल रहा है. शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में जालंधर वारियर्स की ओर से खेल रहे प्रभसिमरन ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से तहलका मचा दिया है. प्रभसिमरन ने लीग में अब तक खेले सिर्फ चार मैचों में 401 रन ठोक चुके हैं, जिसमें 2 शतक और 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. इस दौरान उनका औसत 200.50 का रहा और स्ट्राइक रेट 217.93 का रहा है. उनके बल्ले से अब तक 25 छक्के और 39 चौके निकल चुके हैं. प्रभसिमरन ने पहले मैच में 76 रनों की पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में शानदार शतक जड़ते हुए 125 रनों की धुआंधार पारी खेली.

वहीं, तीसरे मैच में भी प्रभसिमरन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 110 रनों की शतकीय पारी खेली. इसके बाद चौथे मैच में उन्होंने 39 गेंदों पर 90 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि, वह लगातार तीसरा शतक लगाने से चूक गए. प्रभसिमरन अपने इस शानदार फॉर्म से सिलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है. दरअसल, प्रभसिमरन सिंह हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर गई भारतीय टी20 टीम का हिस्सा थे, लेकिन वहां उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था. इसके बाद उन्हें अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए भी टीम में शामिल नहीं किया गया. हालांकि, उन्होंने अपने लगातार शानदार प्रदर्शन से साबित कर दिया है कि वह टीम इंडिया में जगह पाने के हकदार हैं.

ये भी पढ़ें- क्या बदल जाएगा RCB का नाम? फ्रेंचाइजी के नए मालिक आर्यमन बिरला ने दिया बड़ा बयान

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola