---विज्ञापन---

Video: पति को श्रद्धांजलि, CM योगी का उतारा कर्ज; राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने वाली पूजा पाल ने कही बड़ी बात

Pooja Pal: राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इस बात से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इन विधायकों का पुतला दहन किया। 25 जनवरी 2005 को पूजा पाल के पति विधायक राजू पाल की दिनदहाड़े हत्या की गई। हत्या का आरोप बाहुबली माफिया अतीक अहमद समेत अन्य लोगों पर लगा था।

---विज्ञापन---

Pooja Pal: राज्यसभा चुनाव 2024 में समाजवादी पार्टी की चायल विधायक पूजा पाल ने क्रॉस वोटिंग करने पर बुधवार को खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि बीजेपी के पक्ष में वोट करके मैंने अपने पति राजू पाल को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी 2005 को उनके पति विधायक राजू पाल की दिनदहाड़े हत्या की गई। हत्या का आरोप बाहुबली माफिया अतीक अहमद समेत अन्य लोगों पर लगा।

सीएम ने जो कहा, वह किया 

पूजा पाल ने कहा कि हत्यारों के खिलाफ उस समय उनके साथ कोई नहीं आया, लेकिन उन्होंने हत्यारों को उनके अंजाम तक पहुंचाने और लोगों को माफियों से आजाद कराने की कसम खाई थी। उन्होंने कहा कि यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ जो कहते हैं वही करते हैं। उनके पति के हत्यारों पर कानून का शिकंजा कसा गया। ऐसे में उनका हालिया कदम सरकार काम का उनका द्वारा कर्ज उतारना ही है। राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के 7 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की है। इस बात से नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को इन विधायकों का पुतला दहन किया।

---विज्ञापन---
First published on: Feb 28, 2024 10:50 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola