Pooja Batra: 90s की टॉप मॉडल जो 30 फिल्में, 250 से ज्यादा शोज और ऐड कैंपेन कर चुकी हैं, आज वो गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। यहां बात फेमस एक्ट्रेस पूजा बत्रा की हो रही है। उनका प्रोफेशनल करियर जितना शानदार रहा, पर्सनल लाइफ उतनी ही कंट्रोवर्शियल रही। उनके एक फैसले के कारण वो अर्श से फर्श पर आ गईं। पूजा ने बतौर मॉडल करियर शुरू किया था। साल 1983 में मिस इंडिया ब्यूटी पैजेंट में रनर अप बनने के बाद, उन्होंने भारत को मिस इंटरनेशनल में रिप्रेजेंट किया। देखते ही देखते पूजा भारत की टॉप मॉडल बन गईं। उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों के ऑफर्स मिलने लगे, लेकिन पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्होंने ऑफर्स को ठुकरा दिया।
इसके बाद पूजा ने ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘विरासत’ साइन की। ‘भाई हसीना मान जाएंगी’, ‘कहीं प्यार ना हो जाए’ और ‘नायक’ जैसी कई फिल्मों काम करने के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस गायब हो गईं। पूजा साल 2002 में लॉस एंजेलिस में रहने वाले ऑर्थोपेडिक सर्जन से शादी कर अमेरिका शिफ्ट हो गई थीं और इसके बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई। हालांकि, शादी के कुछ सालों बाद वो अपने फिल्मी करियर को मिस करने लगीं और इंडिया लौटकर फिर से काम पर फोकस करना चाहती थीं। लेकिन उनके पति फैमिली प्लानिंग पर जोर दे रहे थे। इसी बात पर दोनों में झगड़े शुरू हो गए और शादी के 9 साल बाद पूजा ने पति को तलाक दे दिया। इंडिया वापस लौटने के बाद पूजा ने फिल्मों में नई पारी की शुरुआत की, लेकिन वो उसमें कामयाब नहीं रहीं।
संबंधित खबरें
क्राइस्टचर्च टी-20 मुकाबले से पहले श्रेयस अय्यर ने दिए 5 बड़े बयान
2 hrs agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
5 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
7 hrs agoJIO बना भारत का अब तक का सबसे बड़ा IPO, लगी ग्लोबल मुहर
20 hrs agoपाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत
23 hrs agoकितने बजे शुरू होंगे भारत-न्यूजीलैंड के T20I, वनडे और टेस्ट सीरीज के मैच?
1 day agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoJIO का IPO 'ग्लोबल राज' का प्लान, जानिए पूरी डिटेल
1 day agoJio की स्वदेशी तकनीक पर भरोसा, मेगा IPO से नए डिजिटल युग का आगाज
1 day agoप्रज्ञान ओझा और गौतम गंभीर की जोड़ी अब लेगी टीम इंडिया के बड़े फैसले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines