हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'बांधकर मारा...प्राइवेट पार्ट दिखाया', पुलिस ने की आर्मी ऑफिसर की मंगेतर के साथ हैवानियत

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आर्मी ऑफिसर और उनकी मंगेतर के पुलिस बर्बरता मामले में डीजीपी ने 5 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। वहीं मामले में मंगेतर ने पुलिस पर यौन उत्पीड़न का आरोप भी लगाया है।

विज्ञापन
Odisha Army Officer Assault Case

Odisha Army Officer Assault Case: ओडिशा के भुवनेश्वर में आर्मी ऑफिसर और उनकी मंगेतर से मारपीट के मामले में डीजीपी ने एक्शन लेते हुए भरतपुर पुलिस स्टेशन के 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। मामले में आर्मी ऑफिसर की मंगेतर ने मीडिया को बयान देकर कहा कि वे 15 सितंबर की रात कार से अपने घर जा रहे थे। इस दौरान कुछ बदमाशों ने हमें रोका और मारपीट करने की कोशिश की। हम किसी तरह बचकर पुलिस स्टेशन पहुंचे। जब मैंने एफआईआर के लिए कहा तो उन लोगों ने हमें पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वहां तैनात अधिकारियों ने उसका यौन उत्पीड़न किया।

आर्मी ऑफिसर की मंगेतर ने कहा कि मदद करने की जगह लेडी कांस्टेबल हमसे बुरा व्यवहार करने लगी। जिसके बाद पुलिसकर्मी किसी बात पर भड़क गए। उन्होंने मेरे मंगेतर को जेल में डाल दिया। मैंने पुलिस वालों से कहा कि यह गैरकानूनी है, पुलिस सेना के अधिकारी को हिरासत में नहीं ले सकती। इसके बाद महिला कर्मियों ने मुझे पीटना शुरू कर दिया और मेरे हाथ-पैर बांधकर मुझे एक कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद एक पुरुष पुलिसकर्मी कमरे में आया और उसने मेरे सीने पर कई लातें मारीं। उसने मेरी पैंट उतार दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने अपनी पैंट उतारी और मुझे अपना प्राइवेट पार्ट दिखाने लगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola