हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'क्यों बिगड़ी नवीन बाबू की हालत?' पीएम मोदी ने ओडिशा में पटनायक को लेकर दागे सवाल

Odisha Lok Sabha Vidhan Sabha Election 2024: अंतिम चरण के चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा में रैलियों को संबोधित किया। पीएम ने कहा कि 10 जून को उनकी सरकार प्रदेश में बनेगी। इसके बाद ओडिशा के सीएम का स्वास्थ्य एकदम कैसे बिगड़ा? इस मामले की जांच करवाई जाएगी। पीएम ने और भी कई मुद्दे उठाए।

विज्ञापन

PM Narendra Modi Balasore Rally: पीएम मोदी ने ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक का अचानक स्वास्थ्य खराब होने के पीछे साजिश की आशंका जाहिर की है। पीएम ने बालासोर में आयोजित रैली में लोगों के सामने ये मुद्दा रखा। पीएम ने लोगों के सामने कहा कि अगर उनकी सरकार ओडिशा में आई, तो मामले की जांच होगी। उनकी सरकार इस बात की जांच के लिए एक समिति भी गठित करेगी। प्रधानमंत्री मोदी ने मयूरभंज और बालासोर लोकसभा सीट पर अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए लोगों से समर्थन मांगा। पीएम मोदी ने लोगों से दावा किया कि पांच दशक बाद तीसरी बार नया रिकॉर्ड बनेगा।

तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ उनकी सरकार बनेगी। पीएम ने कहा कि नवीन बाबू का स्वास्थ्य खराब होने के पीछे क्या कोई षड्यंत्र है? इस बात को जानने का हक ओडिशा के लोगों को है। कहीं सीएम की तबियत खराब होने के पीछे नवीन के नाम पर पर्दे के पीछे सत्ता का सुख भोग रहे लोगों को हाथ तो नहीं? पीएम ने आगे जोर देकर कहा कि इस पूरे रहस्य से पर्दा उठना जरूरी है। पीएम ने कहा कि 10 जून के बाद इस मामले की जांच स्पेशल कमेटी करेगी। पीएम ने दावा किया कि ओडिशा में उनकी पार्टी सरकार बनाने जा रही है। आइए जानते हैं पूरा मामला…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola