---विज्ञापन---

‘परिवार के लोग जिसे अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं’; आजमगढ़ में बोले PM मोदी

PM Modi Azamgarh Visit: पीएम मोदी ने आजमगढ़ में विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं।

PM Modi के गढ़ में भाजपा का क्यों हो रहा विरोध?
---विज्ञापन---

PM Modi Azamgarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में करीब 34000 करोड़ की विभिन्न विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। प्रधानमंत्री ने कहा कि यूपी जैसे-जैसे विकास की बुलंदियों को छू रहा है, तुष्टिकरण का जहर भी कमजोर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में आजमगढ़ की जनता ने भी दिखा दिया कि परिवार के लोग जहां अपना गढ़ समझते थे, वो भी ढह चुके हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि जिस आजमगढ़ को देश के पिछड़े इलाकों में गिना जाता था, आज वही देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा है। आज उत्तर प्रदेश देश की राजनीति भी तय करता है और  देश के विकास की दिशा भी तय कर रहा है। उन्होंने कहा कि जब से डबल इंजन की सरकार आई है, उत्तर प्रदेश की तस्वीर और तकदीर, दोनों बदले हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2024 02:29 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

End of Article

About the Author

Achyut Kumar

अच्युत कुमार द्विवेदी न्यूज 24 वेबसाइट में 19 दिसंबर 2023 से कार्यरत हैं। लगभग 6 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले के रहने वाले हैं। इन्होंने अभी तक ईटीवी भारत, प्रभात खबर और जागरण न्यू मीडिया जैसे संस्थानों में काम किया है। इससे पहले, लखनऊ से संचालित इंडिया वाच और यूपी पत्रिका डॉट कॉम में काम किया था। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर लेखन का अनुभव रखते हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola