प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात को लेकर एक जानकारी दी है।
---विज्ञापन---
PM Modi Mann Ki Baat Latest Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को 110वीं बार 'मन की बात' की। अपने संबोधन में उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, नारी शक्ति समेत कई अहम मुद्दों पर बात की। महिला दिवस के मद्देनजर उन्होंने महिलाओं को ड्रोन दीदी बनाने पर फोकस किया। इस बीच उन्होंने 'मन की बात' कार्यक्रम को लेकर अहम जानकारी भी दी।
बता दें कि मन की बात का ब्रॉडकास्ट 22 भारतीय भाषाओं और 29 स्थानीय बोलियां में होता है। 11 विदेशी भाषाओं में भी इसका प्रसारण आकाशवाणी से किया जाता है। पहला एपिसोड 3 अक्टूबर 2014 को ब्रॉडकास्ट हुआ था और 10 साल में इसके 110 एपिसोड हो चुके हैं, लेकिन अब इसे लेकर बेहद जरूरी जानकारी सामने आई है, जिसके बारे में जानने के लिए सुनें रिपोर्ट...