हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

45 घंटे बाद खत्म हुई PM Modi की साधना, कन्याकुमारी से लौटे प्रधानमंत्री, देखें Video

PM Modi Kanyakumari Meditation: लोकसभा चुनाव 2024 का आखिरी चरण खत्म होने में कुछ ही घंटे बाकी है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साधना सम्पन्न हो गई है। 45 घंटे के ध्यान के बाद पीएम मोदी ने वापसी कर ली है।

विज्ञापन

PM Modi Kanyakumari Meditation: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की साधना खत्म हो चुकी है। पीएम मोदी ने 45 घंटे बाद कन्याकुमारी से वापसी कर ली है। लगभग दो दिन तक ध्यान में लीन रहने के बाद पीएम मोदी विवेकानंद रॉक मेमोरियल से बाहर आ गए हैं। कन्याकुमारी की गुफा से बाहर आते हुए पीएम मोदी का वीडियो सामने आया है। जिसमें वो गार्ड्स के साथ वापसी करते नजर आ रहे हैं।

बता दें कि 30 जून की शाम को पीएम मोदी कन्याकुमारी पहुंचे थे। इस दौरान भगवती अम्मन मंदिर में पूजा करने के बाद उन्होंने विवेकानंद रॉक मेमोरियल में ध्यान साधना शुरू की थी। ध्यान के दौरान पीएम मोदी की कई तस्वीरें भी सामने आई थीं। इन्हें लेकर विपक्ष ने काफी आपत्ती जताई और पीएम की साधना को आचार संहित का उलंघन करार दिया था। लगभग 2 दिन तक ध्यान करने के बाद अब पीएम मोदी कन्याकुमारी से वापस लौट चुके हैं।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola