हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

PM Modi के भाषण के क्या हैं मायने? क्या लाल किले से सेट किया चुनावी एजेंडा?

PM Modi Independence Day Speech Analysis: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज लाल किले की प्रचीर से कई पुराने तार छेड़ दिए। क्या इसका असर आने वाले चार राज्यों के विधानसभा चुनाव पर पड़ सकता है?

विज्ञापन

PM Modi Independence Day Speech Analysis: आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कई बड़े ऐलान किए। वन नेशन वन इलेक्शन से लेकर यूसीसी पर पीएम मोदी ने खुलकर बात की। हालांकि पीएम मोदी के इस भाषण के क्या मायने हैं? क्या लाल किले से पीएम मोदी ने आने वाले चुनावों का एजेंडा सेट किया है? दरअसल हरियाणा, महाराष्ट्र, जम्मू कश्मीर और बिहार समेत कई बड़े राज्यों में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में पीएम मोदी की स्पीच का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

न्यूज 24 के वरिष्ठ पत्रकार राजीव रंजन का कहना है कि पीएम मोदी के भाषण में कई आदर्शवादी और नैतिकतावादी चीजें सुनने को मिली, जिससे सभी सहमत होंगे। मगर उनके भाषण में राजनीति की भी झलक देखने को मिली। पीएम मोदी ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत का जिक्र किया। हालांकि जब पीएम मोदी समेत सभी नेता भ्रष्टाचार की बात करते हैं तो अजीत पवार, हसन मुशरिफ, अशोक चौहान और प्रफुल्ल पटेल जैसे चेहरे याद आते हैं। पीएम मोदी अगर परिवारवाद की बात करते हैं तो अनुप्रिय पटेल, चिराग पासवान, ज्योतिरादित्य सिंधिया जैसे तमाम चेहरे भी याद आने लगते हैं। चार राज्यों के चुनाव पर इस भाषण का क्या असर पड़ेगा? देखें इस वीडियो में…

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें