हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या यूपी में हार से नाराज हैं नरेंद्र मोदी? संसद में पीएम ने सीएम योगी को किया इग्नोर, देखें Video

PM Modi Ignore CM Yogi : इस बार यूपी के चुनावी नतीजों ने सबको चौंका दिया, जहां भाजपा का प्रदर्शन खराब रहा। इसकी वजह से पार्टी बहुमत से दूर रह गई। इसे लेकर सीएम योगी से पीएम नरेंद्र मोदी नाराज हैं। एनडीए के संसदीय दल की बैठक में इसकी एक झलक दिखी।

विज्ञापन
संसद में पीएम मोदी ने सीएम योगी को किया अनदेखा।

NDA Parliamentary Party Meeting : देश की पुरानी संसद के सेंट्रल हॉल में आज एनडीए के संसदीय दल की बैठक हुई। सांसदों ने तालियों से पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। मोदी ने संसद के भवन के अंदर हाथ जोड़कर सांसदों का अभिवादन किया, लेकिन उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ को इग्नोर कर दिया। जब संसद में योगी के पास नरेंद्र मोदी पहुंचे तो उन्होंने सीएम की ओर नहीं देखा और वहां बगल में खड़े नितिन गडकरी को हाथ जोड़कर आगे निकल गए।

इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चा है कि यूपी में भाजपा के खराब प्रदर्शन के चलते सीएम योगी से पीएम नरेंद्र मोदी नाराज हैं। क्या सीएम अरविंद केजरीवाल की भविष्यवाणी सही साबित होगी? आपको बता दें कि इस लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को यूपी में कम सीटें मिली हैं। पार्टी के खाते में 80 में सिर्फ 33 सीटें आई हैं। बताया जा रहा है कि भाजपा की सीट कम होने के चलते पीएम नरेंद्र मोदी यूपी के नेताओं से नाराज चल रहे हैं। वीडियो के जरिए समझें क्या है पूरा मामला?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola