
PM मोदी का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू News24 के साथ, चैनल से जुड़ें आज रात 9 बजे
Edited By Khushbu Goyal

Edited By Khushbu Goyal
PM Modi Exclusive Interview With News24: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज News24 हिंदी चैनल को एक्सक्लूसिव इंटरव्यू देंगे। आज रात 9 बजे इंटरव्यू का लाइव प्रसारण होगा। चैनल के एंकर मानक गुप्ता और कुमार गौरव से एक्सक्लूसिव बातचीत में प्रधानमंत्री से लोकसभा चुनाव 2024 पर बात होगी। उनके 10 साल के कार्यकाल, उनकी नीतियों-फैसलों से जुड़े तीखे सवाल भी पूछे जाएंगे। तीसरी बार लोकसभा चुनाव जीतकर हैट्रिक बनाने के दावों पर भी चर्चा होगी, क्योंकि भाजपा ने ‘अबकी बार 400 पार’ का नारा दिया है। इसके अलावा भाजपा के मेनिफेस्टो, जनता को दी गई गारंटियों, किए गए वादों पर उनसे बातचीत की जाएगी।
बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 की वोटिंग चल रही है। 7 चरणों में मतदान हो रहे हैं। 5 चरण हो चुके हैं और 2 फेज बाकी है। 4 जून को मतगणना होगी। चुनाव प्रचार में सभी राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक रखी है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी लगातार भाजपा पर हमलावर हैं। विरोधी दलों ने इस बार भाजपा के खिलाफ INDIA अलायंस बनाया है। साथ ही भाजपा को करारी शिकस्त देने का दावा किया है। इस दावे पर PM क्या कहते हैं, यह जानने के लिए आज रात बने रहें News24 के साथ…
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: