हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

'Modi-Yogi ने हरवा दिया चुनाव...' Om Prakash Rajbhar ने मंच से BJP पर फोड़ा हार का ठीकरा

Om Prakash Rajbhar Blamed BJP for Defeat: यूपी में बीजेपी की हार के साथ उनके सहयोगी भी चुनाव हार गए । ऐसे में अब बगावत के सुर भी सामने आने लगे हैं। ताजा बयान ओपी राजभर ने दिया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और सीएम योगी का असर खत्म हो गया है।

विज्ञापन
सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर। (File Photo)

Om Prakash Rajbhar Blamed BJP for Defeat: यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में राजभर लोकसभा चुनाव 2024 में बेटे अरविंद राजभर की हार का ठीकरा पीएम मोदी और सीएम योगी पर फोड़ रहे हैं। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो सुभाषपा के केंद्रीय कार्यालय का है। यहां कार्यकर्तााओं की समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेता गठबंधन धर्म निभाना नहीं जानते हैं। हमारी पार्टी ने ईमानदारी से चुनाव लड़ा और वोट किया लेकिन जनता ने सीएम योगी और पीएम मोदी को नकार दिया है।

ओपी राजभर यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों को सबक सिखाने की जरूरत है। आप बोलना सीखो तभी इन लोगों की समझ में आएगा। अब तो हम पूरी बगावत करेंगे। हम मंच से ही बता देंगे किसको वोट देना है और किसको नहीं देना है। उन्होंने कहा कि हमने ऐसे लोगों को चिन्हित कर लिया हैं और अब हम दवाई करने जा रहे हैं। आप लोगों ऐसे लोगों के खिलाफ जब कार्रवाई हो तो आगे मत आना क्योंकि हो सकता है उसमें आपका रिश्तेदार हो। अभी 3 साल और सत्ता में रहूंगा। सत्ता में रहकर ऐसा पावर बना लेंगे कि बीजेपी और सीट ले लेंगे। अब हमारा कोई नेता दबा तो उसका नाम मुर्दा नेता रख दिया जाएगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola