Benjamin Netanyahu | Israel PM | Iran Israel War
विज्ञापन

Video: इजरायल के लिए खतरा PM नेतन्याहू, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

PM Benjamin Netanyahu Danger for Isreal: इजरायल के लोग प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को अब देश के लिए खतरा मानने लगे हैं। एक सर्वे में यह खुलासा हुआ है, जो काफी चौंकाने वाला है, क्योंकि 3 देशों के खिलाफ युद्ध का बिगुल बजा चुके नेतन्याहू इस समय पूरी दुनिया की नजर में हैं।

PM Benjamin Netanyahu Danger for Isreal: इजरायल पिछले एक साल से पूरी दुनिया की नजरों में है। क्योंकि इजरायल ने हमास, हिजबुल्लाह और हूतियों का खात्मा करने का संकल्प लिया है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के आदेश पर इजरायल की सेना पिछले एक साल में 3 देशों फिलिस्तीन, लेबनान और ईरान पर हमला कर चुकी है। हालांकि हूती विद्रोही यमन में हैं, लेकिन ईरान पर मदद करने के कारण हमला हुआ है। वहीं इजरायल तीनों देशों में भीषण तबाही मचा चुकी है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहे।

हाल ही में वे सुर्खियों में तब आए, जब उन्होंने अचानक अपने रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को पद से हटा दिया। नया रक्षा मंत्री विदेश मंत्री रहे इजरायल काट्स को बना दिया। अब एक और जानकारी सामने आई है कि इजरायल में अब प्रधानमंत्री नेतन्याहू का विरोध होने लगा है। जी हां, एक चैनल ने सर्वे कराया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस सर्वे में सबसे अहम खुलासा यह हुआ कि लोग बेंजामिन नेतन्याहू को अब देश के लिए खतरा मानने लगे हैं। योआव गैलेंट और काट्स को लेकर भी लोगों ने अपनी राय रखी है। आइए देखते हैं इस सर्वे पर News24 की स्पेशल रिपोर्ट…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ