हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: करोड़ों में बिकने वाले खिलाड़ी कर रहे सिर्फ बेंच पर आराम, पिछले सीजन प्रदर्शन रहा था जानदार

IPL 2025: आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में करोड़ों रुपये में बिकने वाले खिलाड़ी इस सीजन अब तक सिर्फ बेंच पर आराम करते हुए दिखाई दिए हैं।

विज्ञापन
IPL 2025

IPL 2025: आईपीएल 2025 का सीजन अब तक रोमांच से भरा रहा है। कई युवा खिलाड़ियों ने इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में अपनी छाप छोड़ी है। हालांकि, कुछ प्लेयर्स ऐसे भी रहे हैं, जिनका प्रदर्शन पिछले सीजन कमाल का रहा था, लेकिन इस बार उन्हें अपनी काबिलियत दिखाने का मौका नहीं मिल सका है। चौंकाने वाली बात यह है कि टीमों ने इस प्लेयर्स पर करोड़ों रुपये भी खर्च किए हैं।

मुंबई इंडियंस की ओर से पिछले सीजन खेलने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी को गुजरात टाइटंस ने 2.40 करोड़ की बोली लगाते हुए टीम में शामिल किया है। हालांकि, अभी तक उन्हें एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिल सका है। लास्ट सीजन 9 मैचों में 10 विकेट निकालने वाले राहुल चाहर को सनराइजर्स हैदराबाद ने 3.2 करोड़ की बोली लगाते हुए टीम से जोड़ा है। हालांकि, लगातार चार हार के बावजूद हैदराबाद ने उन्हें मैदान पर नहीं उतारा है। 1.5 करोड़ में बिकने वाले हरप्रीत बर्रार भी आईपीएल 2025 में सिर्फ बेंच पर आराम करते हुए भी दिखाई दिए हैं। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola