Kanya Rashifal 2026

Video: 2026 में बुध-बृहस्पति और शुक्र का कन्या वालों को मिलेगा साथ, जानें अन्य ग्रहों का कैसा पड़ेगा प्रभाव?

Kanya Rashifal 2026: कन्या राशि का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसे 12 राशियों में छठा स्थान प्राप्त है. चलिए प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कि साल 2026 में कन्या राशि वालों को किन-किन ग्रहों के साथ से लाभ होगा और कौन-से ग्रह परेशानियों को और ज्यादा बढ़ाने वाले हैं.

Kanya Rashifal 2026: साल 2026 में कन्या राशि वालों को महालाभ होने की संभावना अधिक है. दरअसल, समय-समय पर इन्हें कुछ ग्रहों का साथ मिलेगा. खासकर, बुध ग्रह, देवगुरु बृहस्पति ग्रह और शुक्र ग्रह से सालभर लाभ होगा. जिन लोगों का खुद का कारोबार है, उनका मुनाफा 2026 में बढ़ेगा. साथ ही आर्थिक लेन-देन से फायदा होगा.

विज्ञापन

2 जून से लेकर 31 अक्टूबर 2026 तक देवगुरु बृहस्पति ग्रह की कृपा से भी कन्या राशि वालों को लाभ ही लाभ होने वाला है. जो लोग प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. इसके अलावा नौकरीपेशा जातकों की आमदनी बढ़ सकती है. यदि आप अन्य ग्रहों के प्रभाव के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ