हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Video: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए

Pitru Dosh: पितृदोष के कारण व्यक्ति जीवन में परेशान हो जाता है. इसके कारण जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पितृदोष के बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं.

विज्ञापन
पितृदोष से रहें सावधान (Photo Credit - AI)

Pitru Dosh: पितृदोष के कारण जीवन में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पितरों के नाराज होने पर जीवन मुश्किलों से घिर जाता है. पितृदोष का सृजन दो ग्रह सूर्य और मंगल के पीड़ित होने से होता है. सूर्य का संबंध पिता से और मंगल का संबंध रक्त से होता है. सूर्य के लिए पाप ग्रह शनि, राहु केतु माने गए हैं. ऐसे में जब सूर्य का इन ग्रहों के साथ दृष्टि या युति संबंध बनता है तो सूर्य कृत पितृ दोष का निर्माण होता है. इसी प्रकार मंगल ग्रह राहु या केतु के साथ अनिष्ट स्थान में हो तो मंगल कृत पितृ दोष का निर्माण होता है. गुरु ग्रह राहु के साथ हो जाए तब भी पितृ दोष का निर्माण होता है.

पितृदोष से बढ़ती हैं मुश्किलें

कुंडली में इस प्रकार से पितृदोष बनने के कारण जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. पितृदोष के कारण घर में कलेश और अशांति बनी रहती है. परिवार के सदस्यों के बीच विवाद की स्थिति पैदा होती है. बनते हुए काम अचानक बिगड़ जाते हैं. परिवार के सदस्यों के क्रोधी स्वभाव के कारण तनाव बढ़ता है. पितृदोष के कारण संतान सुख में देरी होती है. बच्चों की शादी देर से होती है या होती ही नहीं है. इन सभी प्रकार से व्यक्ति को परेशान होना पड़ता है.

ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब

विज्ञापन

पितृदोष मुक्ति के उपाय

पितृदोष से मुक्ति के लिए पितृ पक्ष में पितरों का श्राद्ध कर्म करना चाहिए. श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने से पितरों को प्रसन्न कर सकते है. आप ज्योतिष की सलाह पर कुंडली के पितृदोष को दूर करने के लिए उपाय कर सकते हैं. इसके बारे में अधिक जानने के लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola