हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IPL 2025: प्लेऑफ के लिए इन 5 टीमों ने ठोका दावा, इन टीमों पर लटकी तलवार

IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब तक 14 मैच खेले गए हैं। प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए 5 टीमों ने अपनी दावेदारी मजबूत कर ली है।

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। सभी 10 टीमें खिताब को अपने नाम करने के लिए मैदान पर उतर चुकी हैं। 2 अप्रैल को आरसीबी बनाम जीटी के बीच खेले गए मुकाबले के बाद पॉइंट्स टेबल में बड़ा उलटफेर हुआ है। आईपीएल 2025 प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए 5 टीमों ने बड़ा दावा ठोक दिया है। इन 5 टीमों का रन रेट काफी अच्छा है। पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने खेले गए 2 मैच में सभी को अपने नाम किया और 4 अंक के साथ दोनों टीमें टॉप पर हैं। वहीं तीसरे नंबर पर आरसीबी 3 मैच में 2 जीत और 1 हार के साथ विराजमान है। वहीं जीटी ने भी खेले गए 3 मैच में 2 मैच अपने नाम किया है।

पांचवें स्थान पर मुंबई है, जिसने खेले गए 3 मैच में केवल 1 ही मैच जीता है। इन पाचों टीमों का रन रेट काफी अच्छा है। इसके अलावा एलएसजी, सीएसके, एसआरएच, आरआर, और केकेआर का नेट रन रेट निगेटिव है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola