हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

क्या पैट कमिंस और ट्रेविस हेड छोड़ेंगे ऑस्ट्रेलिया टीम का साथ? IPL फ्रेंचाइजी ने दिया 58 करोड़ का ऑफर! 

Pat Cummins and Travis Head: क्रिकेट जगत में सभी इंटरनेशनल टीमों में फिलहाल एक खबर के कारण डर का माहौल है. द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. जिसके अनुसार ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज कप्तान पैट कमिंस और स्टार सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड को ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम छोड़ फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने के लिए 58 करोड़ का बहुत बड़ा ऑफर मिला था.

विज्ञापन
Pat Cummins and Travis Head

Pat Cummins and Travis Head: निकोलस पूरन और हेनरिक क्लासेन ने बहुत ही कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया. जिसके पीछे का कारण बहुत ही कम लोगों को समझ में आया था. अब ऑस्ट्रेलिया के  द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट ने क्रिकेट की दुनिया में डर का माहौल कर दिया है. सभी इंटरनेशनल टीमों पर इस खबर के बाद दबाव बढ़ गया है. रिपोर्ट के मुताबिक ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस और ट्रेविस हेड को इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़ने के लिए 58 करोड़ का ऑफर मिला है. 

पैट कमिंस और ट्रेविस हेड को मिला था बड़ा ऑफर 

द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस और स्टार ओपनर ट्रेविस हेड को एक आईपीएल फ्रेंचाइजी ने 58 करोड़ सालाना का ऑफर दिया था. जिसमें उन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट छोड़कर पूरे साल फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलना था. हालांकि रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने इस फ्रेंचाइजी का ऑफर ठुकरा कर ऑस्ट्रेलिया से ही खेलने का फैसला किया था. इससे पहले ये ऑफर जोफ्रा आर्चर को साल 2023 में ऐसा ऑफर मुंबई इंडियंस ने दिया था. आईपीएल में इस समय पैट कमिंस और ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए नजर आते हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs WI: दिल्ली टेस्ट से पहले रवींद्र जडेजा को मिली बड़ी खुशखबरी, अच्छे प्रदर्शन का मिला इनाम

विज्ञापन

इस रिपोर्ट के बारे में पूरी जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

ये भी पढ़ें: IND vs WI: दिल्ली के मैदान पर बजता है टीम इंडिया का डंका, 38 सालों पहले इस टीम के खिलाफ मिली थी हार 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola