Bihar Lok Sabha Election 2024 All is Well between Chirag and Pashupati

Chirag Paswan को Pashupati Paras का ऑफर! नाराजगी दूर होने के दिए संकेत

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के बिहार एनडीए में सब कुछ ठीक है। पशुपति पारस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चिराग मुझसे छोटे हैं उन्हें पहल करनी चाहिए। वे कहेंगे तो मैं हाजीपुर में प्रचार के लिए जरूर जाऊंगा।

Bihar Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण का मतदान 13 मई को होना है। बिहार में भी चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर में मतदान होना है। इस बीच बिहार में चाचा और भतीजे के बीच सब कुछ ठीक होता नजर आ रहा है। एनडीए में शामिल एलजेपी (आर) बिहार में 5 सीटों पर पर चुनाव लड़ रही है। उनमें से एक सीट है हाजीपुर। हाजीपुर में पांचवे चरण में 20 मई को मतदान होगा। इस सीट पर पिछली बार रामविलास पासवान ने जीवित रहते अपने भाई पशुपति पारस को विधायकी से इस्तीफा देकर चुनाव लड़वाया था। रामविलास के निधन के बाद चाचा-भतीजे में विवाद हुआ और पार्टी के टूकड़े हो गए।

इस बीच पशुपति पारस ने अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि यदि चिराग पासवान उन्हें प्रचार के लिए बुलाते हैं तो वे जरूर जाएंगे और उनके लिए वोट मांगेंगे। पशुपति ने कहा कि जो बातें हुईं उसे भुलाकर वे भतीजा की सहायता के लिए तैयार हैं। इस दौरान उन्होंने नाराजगी भी जताई। उन्होंने कहा कि नामांकन के दौरान चिराग की ओर से उन्हें कोई निमंत्रण नहीं मिला था। उन्होंने कहा कि चिराग मेरे घर के सामने से हर दिन आते-जाते हैं लेकिन कभी घर नहीं आते। वह मुझसे छोटे हैं और मैं बड़ा हूं ऐसे में उन्हें पहल करनी चाहिए। इस दौरान पूर्व मंत्री ने कहा कि मैं पूरी तरह से एनडीए के साथ हूं और इस बार के चुनाव में एनडीए बिहार की सभी 40 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज करेगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ