Parliament Monsoon Session 2025

Video: 'संसद में बोलने का नहीं दिया जा रहा मौका', राहुल गांधी ने कहा 'दूसरों के साथ हमें मिले स्पेस'

Video: मानसून सेशन के पहले दिन कार्यवाही में विपक्ष को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। इस पर राहुल गांधी का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर चर्चा होगी।

Video: आज से संसद का मानसून सेशन शुरू हो गया है। सेशन के शुरू होने के कुछ देर बाद ही सदन में हंगामा शुरू हो गया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही दो बार स्थगित की गई। इस दौरान पार्लियामेंट से बाहर आए राहुल गांधी ने बोलने का मौका न मिलने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार के लोगों के जैसे ही हमें भी बोलने का मौका दिया जाए। राहुल ने कहा कि मैं लीडर ऑफ अपोजिशन हूं, मुझे तो बोलने का मौका दें। उन्होंने कहा कि हम दो शब्द करना चाहते थे, लेकिन विपक्ष को इसकी अनुमति नहीं दी गई। वहीं, सदन के बाहर कांग्रेस नेताओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया।

विज्ञापन

इसके साथ ही राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर के मुद्दे पर चर्चा करने की बात भी कही। इस पर प्रियंका गांधी ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि अगर वह ऑपरेशन संदूर पर चर्चा करने के लिए तैयार हैं, तो फिर राहुल गांधी को बोलने क्यों नहीं देते हैं? इस वीडियो में देखिए राहुल गांधी ने क्या कहा…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ