Manu Bhaker Sarabjot Singh
विज्ञापन

Paris Olympics मेडल विनर Sarabjot Singh से News24 की एक्सक्लूसिव बातचीत, देखें क्या बोले?

Sarabjot Singh Exclusive Interview: पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटिंग में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले सरबजोत सिंह से News24 से एक्सक्लूसिव बातचीत की। आइए जानते हैं कि मेडल जीतने के बाद, वतन लौटने के बाद सरबजोत सिंह ने अपने इंटरव्यू में क्या कहा?

Sarabjot Singh Exclusive Interview: पेरिस ओलंपिक 2024 में शूटर सरबजीत सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल जीतकर देश का नाम रोशन किया है। हरियाणा के अंबाला जिले में रहने वाले सरबजोत सिंह ने 10 मीटर मिक्सड कैटैगरी में मनु भाकर के साथ जोड़ीदार बनकर ब्रॉन्ज मेडल जीता है। उन्होंने कोरिया को हराया और मंगोलियाई खिलाड़ी मुखबायर दोरसुरेन ने दोनों को शूटिंग के गुर सिखाए। वे सरबजोत सिंह और मनु भाकर दोनों के कोच हैं। सरबजीत सिंह अपने वतन लौट आए हैं। दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका शानदार स्वागत हुआ। घर में परिजनों ने भी सरबजीत सिंह को कई तरह के सरप्राइज दिए।

यह भी पढ़ें: Paris Olympics 2024: कौन हैं सरबजोत सिंह, जिन्होंने भारत को निशानेबाजी में दिलाया दूसरा पदक

विज्ञापन

एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में सरबजोत ने खोला दिल

वहीं घर पहुंचने के बाद सरबजोत सिंह मीडिया से भी रूबरू हुए। News24 की पत्रकार दिव्या अग्रवाल भी सरबजोत का इंटरव्यू लेने उनके घर पहुंची तो उन्होंने खुलकर बात की। इस दौरान सरबजोत ने बताया कि उन्होंने किस तरह ओलंपिक की तैयारी की? किस स्ट्रेटजी के साथ निशाना लगाकर मेडल जीता। उन्होंने अपनी कोच, टीम और परिवार को अपनी सफलता का श्रेय दिया। उन्होंने बताया कि जब वे ओलंपिक खेलने गए और उनके दिमाग में क्या चल रहा था?

सरबजोत सिंह का चंडीगढ़ से खास रिश्ता

विज्ञापन

बता दें कि सरबजोत सिंह का चंडीगढ़ से काफी कनेक्शन है। उनकी जोड़ीदार मनु भाकर का भी चंडीगढ़ से कनेक्शन है। दरअसल, दोनों चंडीगढ़ डीएवी कॉलेज के स्टूडेंट हैं। इनके अलावा देश की कई मशहूर खिलाड़ी इसी कॉलेज में पढ़ चुके हैं, जैसे युवराज सिंह, कपिल देव, नीरज चोपड़ा, अंजुम मोदगिल आदि।

आइए देखते हैं कि News24 के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में सरबजोत सिंह ने क्या कुछ कहा?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ