---विज्ञापन---

Parineeti Chopra के पति को हुई गंभीर समस्या, क्या आंखों की रोशनी खो देंगे Raghav Chadha?

Raghav Chadha Eye Surgery: परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा को लेकर एक ताजा अपडेट मिला है। वो पिछले 2 महीने से विदेश में अपनी आंखों का इलाज करवा रहे हैं। उन्हें एक सीरियस प्रॉब्लम थी जिसके कारण वो अपनी आंखों की रोशनी भी खो सकते थे। अब स्वास्थ्य मंत्री ने इस बात की पुष्टि की है।

Raghav Chadha की आंखों को क्या हुआ?
---विज्ञापन---

Raghav Chadha Eye Surgery: परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) के पति राघव चड्ढा (Raghav Chadha) बीते 2 महीने से लंदन में हैं। अब उन्हें लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। ऐसा कहा जा रहा है कि राघव चड्ढा की आंखों में एक गंभीर समस्या हो गई थी जिसके इलाज के लिए वो विदेश गए हुए हैं। दरअसल, लंदन में उनकी आंखों की सर्जरी होनी थी। अब सामने आया है कि अगर उनकी सर्जरी में जरा भी देर हो जाती वो तो हमेशा के लिए अपनी आंखों की रोशनी भी खो सकते थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिणीति चोपड़ा के पति को रेटिना डिटैचमेंट जैसी गंभीर समस्या हो गई थी। जिसके चलते उन्हें विट्रोक्टोमी सर्जरी करवानी पड़ी। वहीं, अभी तक परिणीति या फिर राघव ने इस मामले पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है। लेकिन अब दिल्ली के हेल्थ मिनिस्टर सौरभ भरद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। उन्होंने ये भी कहा है कि जैसे ही राघव ठीक हो जाएंगे वो वापस भारत लौट आएंगे।

---विज्ञापन---
First published on: May 01, 2024 07:21 PM
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola