हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'वोट चोरी करके नीतीश को सीएम...', पीएम मोदी की स्पीच पर क्या बोले सांसद पप्पू यादव?

Monsoon Session 2025: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इन लोगों का एक ही वोट चोरी करके नीतीश कुमार को सीएम बनाना। पिछले 11 साल में इनका एक भी मुद्दा सक्सेस नहीं हुआ।

विज्ञापन
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Pic Credit-ANI)

Pappu Yadav on PM Modi speech: संसद के मानसूत्र सत्र का आज पहला दिन है। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा को लेकर शोर-शराबा शुरू कर दिया। वहीं इस पूरे मामले पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पिछले 11 साल में उनका कोई मुद्दा सक्सेस हुआ है क्या? डॉलर से शुरू कीजिए, 2 करोड़ नौकरी, 15 लाख रुपये। ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत के स्वाभिमान और आत्मसम्मान को किस प्रकार से गिरवी रखा गया। हमारे सेना का मनोबल गिरा।

पप्पू यादव ने कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। इनके पास केवल एक ही मुद्दा है वोट चोरी करके कैसे भी करके बिहार में नीतीश कुमार को सीएम बनाना। पप्पू यादव ने कहा कि अगर एसआईआर को सरकार ने वापस नहीं लिया तो सदन नहीं चलेगा।

हंगामे को देखते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पहले सदन को 12 बजे और फिर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ऐसी ही स्थिति राज्यसभा की रही। वहीं इससे पहले पीएम मोदी ने मीडिया के जरिए देश को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर से लेकर मानसून पर चर्चा की।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola