हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

'सवाल पद की गरिमा का है...', सांसद पप्पू यादव ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की टाइमिंग पर उठाए सवाल

Jagdeep Dhankar resignation: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने जगदीप धनखड़ के इस्तीफे की टाइमिंग पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य खराब था तो सेशन शुरू होने से पहले इस्तीफा देते। या उसके एक महीने बाद देते। आइये जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

विज्ञापन
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Pic Credit-Sansad TV)

Pappu Yadav on Jagdeep Dhankar resignation: जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से ही विपक्ष लगातार सवाल उठा रहा है। जयराम रमेश से लेकर पप्पू यादव तक हर कोई सवाल उठा रहा है। विपक्ष बिजनेस एडवाइजरी कमेटी में जेपी नड्डा और किरेन रिजिजू के अनुपस्थिति पर सवाल उठा रहा है। जबकि जेपी नड्डा ने आज सुबह कहा कि मैंने अपनी अनुपस्थिति की सूचना उपराष्ट्रपति कार्यालय को भिजवा दी थी। वहीं इस पर पूरे विवाद पर पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव का बयान भी सामने आया है।

पप्पू यादव ने कहा कि जस्टिस वर्मा के खिलाफ महाभियोग को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष की ओर से प्रस्ताव लाया गया है। सांसद ने कहा कि धनखड़ साहब किसानों की समस्याओं और न्यायपालिका को लेकर लगातार मुखर थे। सवाल उपराष्ट्रपति का नहीं पद का है। लोकतांत्रिक मूल्यों की गरिमा का है, सवाल नैतिक मूल्यों का है। शिकायत व्यक्ति से हो सकती है। संवैधानिक पदों की गरिमा को तार-तार करेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें