Pappu Yadav-Ranjeet Ranjan

पप्पू यादव से कहीं अधिक अमीर हैं पत्नी रंजीत रंजन, जानें कितनी है कुल संपत्ति

Pappu Yadav Wife Ranjit Ranjan Net Worth : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। बिहार की पूर्णिया लोकसभा सीट से पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन पत्र के साथ दाखिल हलफनामे में एक बात सामने आई है कि पप्पू यादव से अधिक अमीर उनकी पत्नी हैं।

Pappu Yadav Wife Ranjit Ranjan Net Worth : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का महासमर शुरू हो गया है। चुनाव में टिकट न मिलने से कुछ नेता बागी हो गए और उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का ताल ठोंक दिया। तपती धूप में नेता दिनभर भागदौड़ कर रहे हैं। बिहार की हाई प्रोफाइल सीट पूर्णिया से पप्पू यादव निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि पप्पू यादव से अधिक अमीर उनकी पत्नी हैं।

विज्ञापन

बाहुबली और दबंग छवि रखने वाले पप्पू यादव ने नामांकन के दौरान दाखिल हलफनामे में बताया कि उनके खिलाफ अलग-अलग थानों में कुल 41 मुकदमे दर्ज हैं। पप्पू यादव के पास 42.24 लाख की चल संपत्ति है। उनके पास बैंक में 15.11 लाख रुपए और कैश 3.16 लाख रुपए हैं। पप्पू के पास 12.25 लाख रुपए का सोना है, जबकि एक गाड़ी और 7.91 लाख की बीमा पॉलिसी है। अगर उनकी पत्नी रंजीत रंजन की बात करें तो वे पप्पू यादव से अधिक अमीर हैं। रंजीत रंजन के पास 89.76 लाख रुपये की चल संपत्ति है। पप्पू यादव के पास 1.35 करोड़ रुपए तो पत्नी के पास 7.45 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ