Cricket News (32)

Asia Cup 2025 में ऐसा हो सकता है पाकिस्तान का स्क्वाड, कई स्टार खिलाड़ी को एक साथ मौका!

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान के स्क्वाड में कई युवा स्टार खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद है। इन खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के लिए शानदार खेल दिखाया है।

Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत 9 सितंबर से होने जा रही है। इस बार सभी मुकाबले यूएई में खेले जाएंगे। एशियन क्रिकेट काउंसिल ने टूर्नामेंट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। पाकिस्तान क्रिकेट टीम भी एशिया कप की तैयारियों में जुट चुकी है। पाकिस्तान के स्क्वाड पर बात करें तो अनुभवी बल्लेबाज फखर जमान को मौका मिल सकता है। उनके अलावा हसन नवाज और साहिबजादा फरहान को भी पाकिस्तानी दल में शामिल किया जा सकता है। इसके अलावा बल्लेबाजी विभाग में सैम अयूब, मोहम्मद हारिस और सलमान अली आगा भी मोर्चा संभाल सकते हैं। वहीं, फहीम अशरफ के अलावा हारिस रऊफ, हुसैन तलत, मोहम्मद नवाज, अबरार अहमद, शाहिन अफरीदी और हसन अली को भी मौका मिलने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इन खिलाड़ियों को एशिया कप 2025 के लिए चयनित किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ