Champions Trophy 2025

पाकिस्तान की हो ना जाए इंटरनेशनल बेइज्जती! अधूरी तैयारी के साथ कैसे होगी Champions Trophy?

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की शुरुआत में अब लगभग एक महीने का समय बचा है, लेकिन पाकिस्तान के मैदानों में अभी रेनोवेशन का ही काम पूरा नहीं हो सका है।

Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 19 फरवरी से टूर्नामेंट का आगाज होना है, जिसका खिताबी मुकाबला 9 मार्च को खेला जाना है। टूर्नामेंट का आयोजन हाइब्रिड मॉडल में होगा। भारत के सभी मैचों को छोड़कर चैंपियंस ट्रॉफी के बाकी मुकाबले पाकिस्तान में ही खेले जाने हैं। टीम इंडिया अगर फाइनल में क्वालिफाई करने में नाकाम रहती है, तो खिताबी मैच भी लाहौर में ही खेला जाएगा। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत में अब लगभग एक ही महीना बचा है, लेकिन पाकिस्तान के जिन मैदानों पर टूर्नामेंट के मैच खेले जाने हैं, वो अभी तक तैयार ही नहीं हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें पाकिस्तान के स्टेडियम में अब तक काम ही चल रहा है। लाहौर, कराची और रावलपिंडी शहर में चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाने हैं, पर यहां के मैदानों पर अभी रेनोवेशन का ही काम पूरा नहीं हो सका है। स्टेडियम की सड़कें अभी भी खूदी पड़ी हैं, तो दीवारों का काम भी अब तक आधा अधूरा ही हो सका है। वायरल हो रही तस्वीरों में स्टेडियम के स्टैंड्स में कुर्सियां तक नजर नहीं आ रही हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ