Untitled design (77)
विज्ञापन

रूट-ब्रूक की उखाड़ी गिल्लियां, अंग्रेजों को घुटने पर लाया, पाकिस्तान के 'खान साहब' ने गदर मचाया

मुल्तान टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान के खान साहब की घूमती गेंदों से इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सिर चकरा गए। स्पिन गेंदबाज ने कहर बरपाते हुए चार इंग्लिश बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।

Sajid Khan PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा दूसरे टेस्ट मैच का दूसरा दिन खान साहब के नाम रहा। मुल्तान में पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज साजिद खान के आगे इंग्लिश बैटिंग ऑर्डर बुरी तरह से लड़खड़ा गया। 210 के स्कोर पर सिर्फ 2 विकेट गंवाकर खेल रही इंग्लिश टीम ने अगले 19 रन बनाते-बनाते अपने चार विकेट गंवा दिए। साजिद ने कहर बरपाते हुए इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई।

साजिद ने अपनी फिरकी के जाल में सबसे पहले ओली पोप को फंसाया और क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद टेस्ट क्रिकेट में गजब की फॉर्म में चल रहे जो रूट भी साजिद की घूमती गेंद के आगे चकमा खा गए और बोल्ड होकर चलते बने। पाकिस्तान के स्पिनर ने इसके बाद हैरी ब्रूक की भी गिल्लियां बिखेरीं और उन्हें सिर्फ 9 रन के स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ