भारत में कैसे और कहां देख पाएंगे पाकिस्तान में होने वाली ट्राई सीरीज के मुकाबले, जान लीजिए हर डिटेल

पाकिस्तान की सरजमीं पर 8 फरवरी से ट्राई सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम भी इस सीरीज में खेलती हुई नजर आएंगी।

Mohammad Rizwan

Pakistan Tri-Series Live Streaming: 8 फरवरी से पाकिस्तान की धरती पर ट्राई सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में पाकिस्तान के अलावा साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम खेलती हुई दिखाई देंगी। टूर्नामेंट में कुल 4 मुकाबले खेले जाने हैं और फाइनल मैच 14 फरवरी को होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट में काफी लंबे समय बाद तीन देंशों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। ऐसे में रोमांच का तड़का लगने की पूरी उम्मीद है।

भारतीय फैन्स भी इस ट्राई सीरीज का लुत्फ लाइव उठा सकेंगे। सीरीज का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स टेन 5 चैनल पर देख पाएंगे। वहीं, हर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देखने के लिए इंडियन फैन्स को सोनी लिव ऐप का सब्सक्रिप्शन चाहिए होगा। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होगी गद्दाफी स्टेडियम में होगी, जहां चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले भी खेले जाने हैं। 19 फरवरी से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी से पहले इस सीरीज को काफी अहम माना जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ