Pakistan cricket Team

Champions Trophy 2025 के लिए पाकिस्तान की संभावित टीम, जानिए किसे मिलेगा मौका और कौन होगा बाहर

चैंपियंस ट्रॉफी में इस बार पाकिस्तान को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में पाकिस्तान ने हाल में दमदार प्रदर्शन किया है।

Pakistan Champions Trophy Squad: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। टूर्नामेंट का आयोजन इस बार हाइब्रिड मॉडल में होना है। हालांकि, चैंपियंस ट्रॉफी के ज्यादातर मुकाबले पाकिस्तान में ही खेले जाने हैं। यही वजह है कि मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम को इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, पड़ोसी मुल्क की टेंशन सैम अयूब की इंजरी ने जरूर बढ़ा दी है। अयूब की हालिया फॉर्म कमाल की है, लेकिन वह इस समय चोटिल चल रहे हैं। यह बात तय मानी जा रही है कि अयूब को 15 सदस्यीय टीम में मौका मिलेगा।

विज्ञापन

रिजवान इस मेगा इवेंट में टीम की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे। वहीं, बाबर आजम से भी पाकिस्तान को अपनी ही धरती पर धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। गेंदबाजी में शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हैरिस रऊफ की तिकड़ी का सिलेक्शन पक्का लग रहा है। उसामा मीर को भी स्क्वॉड में जगह दी जा सकती है। बल्लेबाजी में अब्दुला शफीक, सलमान आगा और इरफान खान पर सिलेक्टर्स भरोसा दिखा सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ