हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

6 मैच, 0 जीत… वर्ल्ड कप में खत्म हुआ पाकिस्तान का सफर, समझिए अब टीम इंडिया कैसे कर सकती है क्वालीफाई?

PAK Team Out Womens World Cup: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 से पाकिस्तान टीम बाहर हो गई है. पूरे टूर्नामेंट में उन्होंने संघर्ष किया और एक भी जीत उनके नाम नहीं हुई. चार मैचों में उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ा और दो मैच बारिश के कारण रद्द हो गए. पाकिस्तान की महिला टीम भले ही वुमेंस वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है लेकिन टीम इंडिया के पास अभी भी क्वालीफाई करने का चांस है.

विज्ञापन
पाकिस्तान टीम का काम तमाम

PAK Out Womens World Cup: वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 के ग्रुप स्टेज के मैच अपने अंतिम चरण पर हैं. भारत और श्रीलंका द्वारा ये इवेंट होस्ट किया जा रहा है. पाकिस्तान की महिला टीम ने टूर्नामेंट में बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. 6 मैचों में उन्होंने हिस्सा लिया और उन्हें एक भी जीत नहीं मिली. उनके दो मैच रद्द हो गए और चार में उनकी हार हुई. पाकिस्तान का काम तमाम हो गया और वो वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 से बाहर हो चुके हैं. हालांकि, भारत की महिला टीम के पास टॉप 4 में जगह बनाकर सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने का मौका है.

पाकिस्तान बाहर, टीम इंडिया के पास मौका

पाकिस्तान की टीम अपने खराब प्रदर्शन के कारण वुमेंस वर्ल्ड कप 2025 से बाहर हो चुकी है. उनका एक मैच बचा हुआ है और अगर वो जीत भी जाते हैं, तो आगे नहीं बढ़ पाएंगे. दूसरी ओर, टीम इंडिया के अभी दो मैच बचे हैं और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को अपने दोनों मैच जीतने होंगे. उन्हें न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को हराना होगा. भारत में टूर्नामेंट का फाइनल होगा, ऐसे में हर कोई टीम इंडिया को आगे बढ़ते हुए देखना चाहेगा. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं…

ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: पहले मैच में जीत के बाद बदल गई ऑस्ट्रेलियाई टीम, 3 धुरंधरों की एंट्री, गिल की बढ़ेगी परेशानी!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola