Pakistan Cricket Team

WCL 2025 में भारत की बेइज्जती से बौखलाया पाकिस्तान, बदलेगा शाहिद अफरीदी की टीम का नाम! 

WCL 2025: इंटरनेशनल स्तर पर 2 बार हुई इस बेइज्जती से अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बिल्कुल भी खुश नहीं है। जिसके कारण अब शाहिद अफरीदी की टीम का नाम भी बदल सकता है।

WCL 2025: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 में इंडिया चैंपियंस ने 2 बार पाकिस्तानी टीम की सरेआम बेइज्जती कर दी है। लीग स्टेज में टीम इंडिया ने पहले पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना किया, फिर सेमीफाइनल मुकाबला भी भारतीय खिलाड़ियों के विरोध के कारण रद्द करना पड़ा। इंटरनेशनल स्तर पर 2 बार हुई इस बेइज्जती से अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बिल्कुल भी खुश नहीं है। जिसके कारण अब शाहिद अफरीदी की टीम का नाम भी बदल सकता है। 

विज्ञापन

पीसीबी भारत के अपमान से खुश नहीं 

रिपोर्ट्स के मुताबिक पीसीबी अब नहीं चाहता है कि प्राइवेट लीग में पाकिस्तान की टीम का नाम इस्तेमाल में लाया जाए। फिलहाल WCL में पाकिस्तान चैंपियंस की टीम खेल रही है। शाहिद अफरीदी की टीम को अगले सीजन से अपना नाम बदलना पड़ेगा। किसी क्रिकेट लीग में पाकिस्तान के नाम का इस्तेमाल करने के लिए अब पीसीबी से टीम ओनर को अनुमति लेनी होगी। पीसीबी का मानना है कि भारतीय खिलाड़ियों के इनकार करने के कारण देश की छवि को नुकसान पहुंचा है। ज्यादा जानकारी के लिए देखें वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ