Pakistani Fast Bowler Mohammad Irfan Speak About Umran Malik Bowling
विज्ञापन

गेंदबाजी में क्यों फेल होते हैं उमरान मलिक, पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने बताई असली वजह

Mohammad Irfan Speak On Umran Malik Bowling: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने उमरान मलिक की गेंदबाजी पर बात करते हुए कहा कि उमरान को फर्स्ट क्लास क्रिकेट पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने उमरान को गेंदबाजी के दौरान वेरिएशन करने की सलाह भी दी है, ताकि वह अपनी गेंदबाजी में सुधार कर सके।

Mohammad Irfan Speak On Umran Malik Bowling: भारत के सुपर फास्ट तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार से बड़े से बड़े बल्लेबाज को बैक फुट पर धकेलने का काम किया है। हालांकि उनकी गेंदबाजी के दौरान बल्लेबाजों ने रन भी जमकर बनाए हैं, अब उमरान मलिक की गेंदबाजी पर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने बताया कि आखिरी वह गेंदबाजी में इतना फेल क्यों होते हैं। इरफान ने उमरान को लेकर कहा कि वह अपनी बेसिक पर गेंदबाजी नहीं करते हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि गेंदबाजी की शुरुआत में पहले उन्हें अपनी लाइन लेंथ को सेट करने की जरूरत हैं और एक बार लाइन लेंथ सेट होने के बाद वह अपनी गेंदबाजी में अधिक जोर लगाए। इरफान ने उमरान मलिक को यह सलाह भी दी कि बेहतर गेंदबाजी करने के लिए उन्हें फर्स्ट क्लास मैच अधिक खेलने चाहिए। जिससे उनकी लाइन लेंथ में सुघार आएगा। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा उमरान को अपनी गेंदबाजी में वेरिएशन करने की जरूरत भी है। अगर वह 200 की स्पीड पर भी बॉल फेंकेगे तब भी बल्लेबाज उस गेंद को सीमापार आसानी से फेंक देगा।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ