IND vs PAK Tension

भारत से भिड़कर बड़ी भूल कर बैठा है पाकिस्तान, PCB हो जाएगा कंगाल! एक नहीं होंगे 4 बड़े नुकसान

IND vs PAK Tension: भारत से भिड़ने का खामियाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भुगतना पड़ सकता है।

IND vs PAK Tension: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने देश के कई हिस्सों में हमला किया है। हालांकि, भारतीय सेना ने हर वार का जोरदार पलटवार किया है। इसके साथ ही भारत की तरफ से लाहौर और कराची में भी जमकर तबाही मचाई गई है। भारत से भिड़ने का खामियाजा पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी भुगतना पड़ेगा। पीसीबी का भारी नुकसान होना तय माना जा रहा है।

विज्ञापन

भारत द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के रावलपिंडी स्टेडियम का खासा नुकसान हुआ है। माहौल को देखते हुए पाकिस्तान सुपर लीग के 10वें सीजन को अभी के लिए स्थगित कर दिया गया है। पाकिस्तान टूर्नामेंट को यूएई शिफ्ट करना चाहता था, लेकिन वहां की सरकार ने सीधे तौर पर मेजबानी करने से मना कर दिया है। इसके साथ ही पडो़सी मुल्क की कायराना हरकत की वजह से बीसीसीआई अब पाकिस्तान का क्रिकेट के मैदान पर भी पूरी तरह से बायकॉट करेगा। पाकिस्तान के हालातों को देखते हुए कोई भी विदेशी टीम भविष्य में यहां का दौरा करने से बचना भी चाहेगी। अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ