News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Pakistan Cricket Board: पाकिस्तान क्रिकेट का लगातार बुरा हाल होता जा रहा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ पाकिस्तान ने आखिरी वनडे और टी20 सीरीज खेली थी, इन दोनों ही सीरीज में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। वहीं अब टीम के सीनियर खिलाड़ी बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाहीन अफरीदी पर अब पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की गाज गिरती हुई दिखाई दे रही है। पिछले कुछ समय से इन खिलाड़ियों को टी20 टीम से बाहर रखा गया है।
वहीं अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि पीसीबी ने इन तीनों खिलाड़ियों को सूचित किया है कि अब टी20 इंटरनेशनल में इन खिलाड़ियों की खास जरूरत नहीं है। पाकिस्तान को अब बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के साथ टी20 सीरीज खेलनी है जिसके लिए पीसीबी युवा पाकिस्तान टीम को उतारने वाली है। वहीं बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान और शाही अफरीदी को टेस्ट-वनडे फॉर्मेट पर फोकस करने लिए कहा गया है।
वीडियो में देखें पूरी जानकारी….
Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.