Pakistan vs South Africa: पाकिस्तान ने टी20 के बाद अब वनडे सीरीज में भी साउथ अफ्रीका को हरा दिया है. शनिवार को फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में शाहीन अफरीदी की कप्तानी वाली पाकिस्तान ने 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की और 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली. इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम सिर्फ 143 रन पर ऑलआउट हो गई. लुहान ड्रे प्रिटोरियस (39) और क्विंटन डी कॉक (53) ने मिलकर 72 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की. लेकिन इसके बाद पूरी टीम जैसे ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. बाकी 9 विकेट सिर्फ 71 रन पर गिर गए. साउथ अफ्रीका की टीम 37.5 ओवर में 143 रन पर ढेर हो गई, जिसमें 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाए.
पाकिस्तान के लिए स्पिनर अबरार अहमद ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए साउथ अफ्रीकी बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी. अबरार ने 10 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट झटके. उनके अलावा, सलमान आगा, मोहम्मद नवाज और कप्तान शाहीन अफरीदी ने 2-2 विकेट लिए. वहीं, पाकिस्तान के ओपनर सईम अयूब ने शानदार अर्धशतक जड़कर टीम को जीत दिलाई. पाकिस्तान ने 25.1 ओवर में ही आसानी से टारगेट हासिल कर लिया. हालांकि, पूर्व कप्तान बाबर आजम एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और 27 रन बनाकर रन आउट हो गए. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड चैंपियन ऋचा घोष को बंगाल सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, अब संभालेंगी ये अहम जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
मोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoIPL 2027 से पहले 7 फ्रेंचाइजी बदल सकती है अपना कप्तान
16 hrs agoपाकिस्तान को मिला नया शाहीन अफरीदी? 18 साल के गेंदबाज ने मचाया तहलका
19 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
22 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
1 day agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
1 day agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले रिलीज हो सकते हैं ये 5 बड़े खिलाड़ी
1 day agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines