Pakistan vs Sri Lanka

PAK vs SL: आखिरी ओवर में श्रीलंका ने मारी बाजी, जीते हुए मैच में इन 5 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने कटाई नाक

Pakistan vs Sri Lanka: श्रीलंका ने ट्राई सीरीज के 6ठे मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रन से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली. इस रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे, लेकिन मेजबान टीम सिर्फ 3 रन ही बना सकी.

Pakistan vs Sri Lanka: रावलपिंडी में खेले गए टी20 ट्राई सीरीज मैच में पाकिस्तान को श्रीलंका के खिलाफ 6 रन से हार का सामना करना पड़ा. इस मैच में श्रीलंका ने पहले बैटिंग करते हुए 185 रनों का टारगेट दिया था, जिसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 7 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी. मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक चला. पाकिस्तान को आखिरी ओवर में 10 रन चाहिए थे, लेकिन दुष्मंत चमीरा ने सिर्फ 3 रन दिए और मैच श्रीलंका के नाम कर दिया. इस जीत के साथ श्रीलंका फाइनल में पहुंच गई, जबकि पाकिस्तान पहले ही फाइनल में था, जबकि जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है.

विज्ञापन

इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 184 रनों का स्कोर खड़ा किया था. वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही. दुष्मंत चमीरा ने पहले दो ओवरों में ही साहिबजादा फरहान (9), बाबर आजम (0) और फखर जमान (1) को आउट कर दिया. सिर्फ 43 रन पर पाकिस्तान के चार विकेट गिर चुके थे. हालांकि, कप्तान सलमान आगा ने नाबाद 63 रन की पारी खेली, लेकिन अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके. पाकिस्तान को जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रनों की दरकार थी, लेकिन दुष्मंथा चमीरा की घातक गेंदबाजी के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाज बेबस नजर आए. मेजबान टीम सिर्फ 3 ही रन बना सकी और श्रीलंका ने 6 रनों से रोमांचक जीत दर्ज की. अधिक जानकारी के लिए वीडियो देखें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ