Pakistan vs South Africa

VIDEO: 478 रन बनाकर भी हारा पाकिस्तान, टीम की हार के 5 'गुनहगार'

PAK vs SA: साउथ अफ्रीका ने पाकिस्तान को दूसरे टेस्ट में 10 विकेट से रौंद दिया। आइए एक नजर डालते हैं पाकिस्तान टीम के 5 गुनहगारों पर।

Pakistan vs South Africa: दक्षिण अफ्रीका ने सोमवार को न्यूलैंड्स में पाकिस्तान को 10 विकेट से हराकर दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम की। पाकिस्तान की टीम ने दूसरी पारी में कप्तान शान मसूद के जोरदार शतक के दम पर वापसी करते हुए 478 रनों का स्कोर खड़ा किया, लेकिन यह टीम की हार को टालने के लिए काफी नहीं था। दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की तरफ से कगीसो रबाडा और केशव महाराज ने तीन-तीन विकेट झटके, जबकि मार्को जेनसन ने दो विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका की टीम को 58 रनों का टारगेट मिला था, जिसे टीम ने बिना किसी नुकसान के हासिल कर लिया। दूसरी पारी में टीम के लिए डेविड बेडिंघम ने 30 गेंदों पर 44 रन बनाकर अपनी टीम को 7.1 ओवर में जीत दिला दी। दक्षिण अफ्रीका ने लगातार पिछले सात टेस्ट मैच जीते हैं, जो 2002-2003 के बीच लगातार नौ टेस्ट मैचों की जीत के बाद उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। आइए एक नजर डालते हैं पाकिस्तान टीम के हार के पांच गुनहगारों पर।

विज्ञापन

पूरी खबर के लिए वीडियो देखें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ