PAK vs SA: पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच लाहौर में खेला गया. जहां पर शान मसूद की टीम ने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने वाली दक्षिण अफ्रीका को बुरी तरह से हराकर 93 रनों से मैच जीत लिया. अफ्रीका के बल्लेबाज दोनों ही पारियों में बुरी तरह से फेल हो गए. जिसके पीछे सबसे बड़ा कारण पाकिस्तान के 39 वर्षीय स्पिन गेंदबाज रहे. इस खिलाड़ी ने अकेले दम पर ही 10 विकेट हासिल करके दक्षिण अफ्रीका को मैच से बाहर कर दिया.
नोमान अली ने गेंद के साथ मचाया तहलका
पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर लाहौर टेस्ट में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी के दौरान स्पिनर नोमान अली ने कमाल का प्रदर्शन किया. पहली पारी में उन्होंने 35 ओवर में 112 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किया. वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 28 ओवर में 79 रन देकर अफ्रीका के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इसी के साथ उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में तीसरी बार 10 विकेट हॉल अपने नाम किया है. नोमान अली के आगे एक भी अफ्रीकी बल्लेबाज टिक नहीं सका.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा ने क्यों विराट कोहली को किया सलाम? जीत लिया सभी फैंस का दिल
इस पाकिस्तानी गेंदबाज के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: दिनेश कार्तिक ने विराट कोहली के भविष्य पर दिया बड़ा बयान, बताया क्या है किंग का मास्टरप्लान?
संबंधित खबरें
IPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
58 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
6 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
6 hrs agoरामलीला की भीड़ पर झगड़ा क्यों? कहां से आया घुसपैठियों का आंकड़ा
20 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day ago2 कप्तान, 2 टीमें... वनडे सीरीज के लिए कैसा है टीम इंडिया का स्क्वाड?
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
1 day agoनीता अंबानी के 'अनंत आश्रय' में मिलेगा जीवनभर का सहारा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines