Former Cricketer Rajesh Banik Died Road Accident

PAK vs SA: बाबर आजम के बदौलत पाकिस्तान ने जीता तीसरा T20I, सीरीज पर कब्जा कर साउथ अफ्रीका से लिया बदला

PAK Wins Series Against SA: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय में बाबर आजम का शानदार प्रदर्शन रहा. उन्होंने 68 रन की पारी खेली और पाकिस्तान को जीत दिलाई. शाहीन अफरीदी का भी जीत में अहम योगदान रहा. इसी के साथ पाक ने 2-1 की बढ़त के साथ श्रृंखला पर कब्जा कर लिया. उन्होंने साउथ अफ्रीका से पिछली टी20 सीरीज में मिली करारी हार का बदला ले लिया.

Pakistan Defeated South Africa Third T20I: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का समापन हो गया है. तीसरा टी20 शुरू होने से पहले दोनों टीमों ने एक-एक मैच अपने नाम किया था. ऐसे में सीरीज पर कब्जा करने के लिए पाक और अफ्रीका को आखिरी मैच जीतने की सख्त जरूरत थी. बाबर आजम की कमाल की पारी के दम पर पाकिस्तान ने तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीत लिया और 2-1 से जीत पर कब्जा जमा लिया.

विज्ञापन

पाकिस्तान ने सीरीज जीतकर साउथ अफ्रीका से लिया बदला

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच दिसंबर 2024 में टी20 सीरीज हुई थी. 2-0 से साउथ अफ्रीका ने सीरीज अपने नाम की थी. पाकिस्तान उस हार का बदला लेने के लक्ष्य से उतरा था और तीसरा टी20 जीतने के साथ उन्होंने 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली. बाबर आजम के शानदार 68 और शाहीन अफरीदी के 3 विकेट के दम पर पाकिस्तान तीसरा टी20 अंतर्राष्ट्रीय जीतने में सफल हुआ. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ