हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DussehraCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में बचाई इज्जत, खड़ा किया सम्मानजनक स्कोर

PAK vs ENG: पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच वनडे ट्राई सीरीज खेला जा रहा है. जिसमें दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सम्मानजनक स्कोर बनाया. जिसमें पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाजों ने रन बनाया.

विज्ञापन
बाबर आजम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली छोटी लेकिन अहम पारी (Pic Credit- Test Match Special X)

PAK vs ENG: पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच वनडे ट्राई सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पाकिस्तान की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 302 रन बनाए. इस दौरान एक समय पाकिस्तान की टीम बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय पाकिस्तान के उभरते हुए बल्लेबाजों ने अच्छी बल्लेबाजी करके अपनी टीम की इज्जत बचाई. जिससे टीम लगातार दूसरे मुकाबले में मजबूत स्थिति में पहुंची. 

पाकिस्तान के इन 5 बल्लेबाजों ने टीम की बचाई इज्जत 

पाकिस्तान की टीम ने एक समय 81 रनों पर ही 4 विकेट गंवा दिया था. जिसके कारण ही टीम बड़ी मुश्किल में नजर आ रही थी. उस समय उभरते हुए बल्लेबाज हसन नवाज ने 74 गेंदों में 79 रनों की पारी खेली. नवाज ने 106.76 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 5 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े. वहीं उनका साथ देते हुए अराफत मिन्हास ने 59 रनों की पारी खेली. टीम के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने भी 34 रनों की पारी खेली. विकेटकीपर बल्लेबाज साद बेग ने भी 35 रन बनाए. अंत में तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर फहीम अशरफ ने भी 39 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही पाकिस्तान की टीम 303 रन बनाने में सफल हो सकी. हालांकि इंग्लैंड की टीम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर सकी और मुकाबला हार गई.

ये भी पढ़ें: वसीम जाफर क्यों नहीं बन पाए टीम इंडिया के चयनकर्ता? रमेश पोवार रेस में निकल गए आगे  

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola