Pakistan Cricket Team
विज्ञापन

VIDEO: पाक तेज गेंदबाजों ने किया रफ्तार से प्रहार, घर में औंधे मुंह गिरी ऑस्ट्रेलिया टीम

Pakistan vs Australia: पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए कंगारू टीम को सिर्फ 140 रनों पर ही ऑलआउट कर दिया।

Pakistan vs Australia: शाहीन अफरीदी और नसीम शाह की अगुवाई में पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई बैटिंग लाइनअप की कमर तोड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। शाहीन-नसीम के तीन-तीन जबकि हारिस रऊफ के दो विकेट के दम पर पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे वनडे में सिर्फ 140 रनों पर समेट दिया। इसके साथ ही मोहम्मद रिजवान की अगुवाई में टीम के तीन मैचों की सीरीज जीतने की संभावना बढ़ गई है।

टीम अगर ऐसा कर पाती है तो यह 2002 के बाद से ऑस्ट्रेलिया में उसकी पहली वनडे सीरीज जीत होगी। मैच में आठवें नंबर पर बैटिंग करने आए सीन एबॉट ने 30 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन के बिना खेल रही थी, साथ ही तेज गेंदबाज पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क को भी भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले आराम दिया गया है।

विज्ञापन

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ