जम्मू-कश्मीर में खतरे की घंटी, 75 आतंकी कश्मीर में, 50 जम्मू में एक्टिव
Author: Ashutosh Ojha
2025-04-23 21:58:56
This browser does not support iframes.
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा एजेंसियों ने बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। इस हमले में छह आतंकवादी शामिल थे, जिनमें से चार लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े विदेशी आतंकी थे और दो स्थानीय थे। हमले के दौरान आतंकियों ने हेलमेट में कैमरे लगाकर पूरी घटना की रिकॉर्डिंग की, जिससे यह साफ होता है कि हमला पहले से सुनियोजित और पूरी तैयारी के साथ किया गया था। आतंकियों के पास से AK-47 राइफलें और स्टील की बुलेट्स बरामद की गई हैं। सेना की कार्रवाई में बारामुला जिले में दो आतंकियों को मार गिराया गया है, लेकिन अभी भी जम्मू-कश्मीर में 120 से ज्यादा आतंकी सक्रिय हैं, जिनमें से 75 कश्मीर में और करीब 50 जम्मू क्षेत्र में बताए जा रहे हैं। इनमें कई आतंकी विदेशी हैं और स्थानीय लोगों की मदद से छिपे हुए हैं। पहलगाम हमले में 26 साल का आतंकी आसिफ अहमद शेख भी शामिल था, जिसकी पहचान कर ली गई है। बताया जा रहा है कि आतंकियों ने हमले से पहले पुरुषों और महिलाओं की पहचान की और घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग की। उन्होंने मृतकों को एक जगह इकट्ठा कर उनके बारे में जानकारी जुटाई, जिससे कई लोगों की जान समय पर इलाज न मिलने और खून की कमी के कारण चली गई। यह हमला सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बन गया है और अब सरकार के सामने सवाल है कि इस आतंकी खतरे से कैसे निपटा जाए। सेना ने सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया है और आतंकियों की तलाश के लिए अलग-अलग इलाकों में तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं। पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines