falseVIDEO: जोरदार कमबैक की तैयारी में उमरान मलिक, मेगा ऑक्शन में मिल सकते हैं 20 करोड़ रुपये
Author: Mohan Kumar
2024-09-22 20:25:21
This browser does not support iframes.
Umran Malik: भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक बीमारी से पूरी तरह से उबर गए हैं। उमरान बेंगलुरु में स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं। इस तेज गेंदबाज का दलीप ट्रॉफी में खेलना तय था। लेकिन टूर्नामेंट शुरू होने से पहले उन्हें डेंगू हो गया, जिसकी वजह से वो टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाए। रिकवर होने के बाद अब उमरान वापसी की तैयारी कर रहे हैं साथ ही अपनी फिटनेस पर भी लगातार काम कर रहे हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, जहां वो लाल गेंद से प्रैक्टिस करते नजर आए हैं।
इस तरह साफ है कि उमरान की नजर अब रणजी ट्रॉफी पर है, जहां वो शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया में जगह बनाना चाहेंगे। टीम इंडिया के साथ-साथ उमरान की नजरें आईपीएल 2025 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन पर हैं। अगर उमरान रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें ऑक्शन में बड़ी रकम मिल सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानें किन खिलाड़ियों को मिली जगह
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines