Operation Sindoor Press Briefing
विज्ञापन

Watch: ऑपरेशन सिंदूर में सिर्फ आतंकी ठिकानों को उड़ाया, देखें भारतीय सेना ने प्रेस कांफ्रेंस में क्या कहा?

Operation Sindoor: आतंकवाद और आतंकियों के खिलाफ भारत ने पाकिस्तान और POK में ऑपरेशन सिंदूर चलाया, जिसके तहत 9 आतंकी ठिकाने ध्वस्त किए गए। ऑपरेशन के बाद भारत सरकार और भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कार्रवाई की जानकारी दी।

Operation Sindoor Media Briefing: ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी। ठीक 10:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हुई। जिसे विदेश सचिव विक्रम मिस्री, कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने संबोधित किया। चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करके ऑपरेशन की जानकारी दी।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और NSA अजीत डोभाल ने प्रधानमंत्री मोदी को ऑपरेशन की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान और POK में एयर स्ट्राइक का 2 मिनट का वीडियो भी प्ले किया, जिसमें पहलगाम आतंकी हमले को दर्दभरे फोटोज भी दिखाए गए। करीब 10.34 पर वीडियो शुरू हुआ और 10.36 पर खत्म हुआ। देखें ऑपरेशन सिंदूर पर लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस…

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ