operation sindoor india air strike when feroz khan praise india in pakistan

19 साल पहले जब पाकिस्तान में गरजा था ये बॉलीवुड एक्टर, पाक PM ने किया था बैन

इंडिया के ऑपरेशन सिंदूर ने देशवासियों का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। इस एयर स्ट्राइक ने उस घटना की यादें ताजा कर दी हैं, जब एक बॉलीवुड एक्टर ने पाकिस्तान में जाकर इंडिया की तारीफ की थी।

Operation Sindoor: पाकिस्तान के खिलाफ भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ एयर स्ट्राइक के बाद पूरा देश गदगद हो चुका है। इंडिया में लोग दिवाली का जश्न मना रहे हैं। इस मौके पर बॉलीवुड स्टार्स भी भारतीय सेना का सलाम करते हुए उनकी जयकार कर रहे हैं। आज हम आपको बॉलीवुड के उस एक्टर के बारे में बताएंगे जिसने पाकिस्तान में घुसकर इंडिया की तारीफों के पुल बांधे थे। ये कोई और नहीं बल्कि दिवंगत एक्टर फिरोज खान थे। साल 2006 में फिरोज खान अपने भाई अकबर खान की फिल्म ‘ताजमहल: एन एटर्नल लव स्टोरी’ को प्रमोट करने के लिए पाकिस्तान गए थे।

परवेज मुशर्रफ ने किया था बैन

दरअसल, फिल्म ‘ताजमहल: एन एटर्नल लव स्टोरी’ में कुछ पाक स्टार्स ने भी काम किया था। इस दौरान एक इवेंट में फिरोज खान ने भारत की तारीफों के पुल बांधे थे। एक्टर ने कहा था कि भारत एक सेक्युलर देश हैं, जहां मुसलमान भी तरक्की कर रहे हैं। पाकिस्तान के खिलाफ बोलना वहां के लोगों को रास नहीं आया था। इसके बाद पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ ने फिरोज खान को पाक में बैन कर दिया था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ