हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

'इंदिरा वाला भारत कहां है...' ऑपरेशन सिंदूर पर कांगेस ने पूछे तीखे सवाल

This browser does not support iframes.

विज्ञापन

भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का ऐलान होने के बाद अब इसको लेकर सियासत शुरू हो गई है। सोमवार को छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सीजफायर को लेकर सरकार से सवाल पूछे। उन्होंने कहा कि युद्ध विराम की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा किया जाना काफी निराशाजनक रहा है। दोनों सरकारों में से कोई घोषणा करते तो अच्छा होता। पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी विशेष सत्र बुलाने की मांग करती है। देश जानना चाहता है कि ऐसी परिस्थितियां कैसे बनी? सरकार के फैसले पर कोई आपत्ति नहीं है, युद्ध रुकना चाहिए।

बता दें कि 10 मई को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐलान किया कि भारत और अमेरिका के बीच सीजफायर हो गया है। इस दौरान उन्होंने दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों की तारीफ भी की। ऐसे में विपक्ष लगातार ट्रंप के सीजफायर वाले ऐलान को लेकर सवाल खड़े कर रहा है।

Sponsored Links by Taboola