Oben Electric ने भारतीय बाजार में नई Oben Rorr EVO लॉन्च कर दी है जिसकी शरुआती कीमत 1 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. हालांकि, यह कीमत पहले 10,000 ग्राहकों के लिए रखी गई है उसके बात इलेक्ट्रिक बाइक की कीमत 1.25 लाख रुपये हो जाएगी. Rorr Evo में 9 किलोवॉट की मोटर लगाई गई है जो दावा करती है कि यह 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार पकड़ लेती है. इसमें 3.4 kWH का LFP बैटरी पैक लगाया गया है जो कि सिंगल चार्ज पर 180 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 3 सेकंड्स का वक्त लगता है. ऐसे में News24 की टीम ने Oben Electric की CEO और फाउंडर मधुमिता अग्रवाल से इसे बारे में बात की.
बातचीत की खास पॉइट्स-
- ब्रांड का नाम- ‘Rorr’ का मतलब है जोरदार परफॉर्मेंस. कंपनी हमेशा अच्छी रिसर्च करके नए और बेहतर प्रोडक्ट बनाती है.
- किसके लिए है यह बाइक- यह बाइक उन लोगों के लिए है जो रोज़ाना बाइक चलाते हैं और एक अच्छी दिखने वाली, दमदार इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं.
- मैन्युफैक्चरिंग- मधुमिता बताती हैं कि गाड़ियां बनाना बहुत मुश्किल काम है. इसीलिए वे खुद अपने पार्ट्स बनाती हैं ताकि क्वालिटी अच्छी रहे.
Oben Rorr EVO की खूबियां-
- डिजाइन- बाइक का लुक बहुत स्टाइलिश है. इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप और टैंक पर LED लाइट्स हैं.
- स्पीड और रेंज- यह बाइक 110 km/h की स्पीड से चलती है और एक बार चार्ज करने पर 180 km तक जाती है.
- आरामदायक सीट- इस सेगमेंट में सबसे लंबी सीट है, जिससे लंबे सफर में भी आराम मिलता है.
- स्टोरेज- बाइक में 10 लीटर की जगह है जहाँ बैटरी और अपना सामान रख सकते हैं.
- मजबूत बिल्ड- बाइक की ग्राउंड क्लीयरेंस अच्छी है, यानी यह भारत की खराब सड़कों पर भी आसानी से चल सकती है.
संबंधित खबरें
इलाज के लिए तड़पता रहा बेटा, बुजुर्ग मां से लगवाया पोंछा, वीडियो वायरल
12 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
13 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया को चौथे T20 मुकाबले में जीता सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
18 hrs agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
20 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
22 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
23 hrs agoयूपी कांग्रेस की कमान संभालते ही आराधना मिश्रा ने दिया ये बड़ा बयान
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines